गुरुग्राम में बनेगा भारत का पहला हेली-हब ( heli-hub )

जनवरी‚ 2022 में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम (हरियाणा) में भारत का पहला हेली-हब बनाये जाने की घोषणा की।
यह हेली-हब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से हरियाणा सरकार द्वारा बनाया जायेगा।
यह हेली-हब देश में अपनी तरह का पहला होगा जिसमें हेलीकॉप्टर के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं होगी।
इस हेली-हब ( heli-hub )  का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के लिए विभिन्न हेलीकॉप्टर सेवाओं के लैंडिंग और टेक ऑफ प्वाइंट (उड़ान भरने का स्थल) बनाना है।
इसके माध्यम से नोएडा और भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आसान कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।
हब में हेलीपोर्ट‚ हैंगर‚ मरम्मत और अन्य संबंधित सेवाओं जैसे कई विमान सुविधाएं होंगी।
इस हब को द्वारका एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से जुड़े 10-12 एकड़ भूमि में विकसित किया जायेगा।
यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नई हेलीकॉप्टर नीति के तहत प्रस्तावित 10 हेलीकॉप्टर हब और कॉरिडोर में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram