IIT दिल्ली ने STEM में हाई-स्कूल की लड़कियों के लिए ‘Manasvi’ मेंटरशिप शुरू की

IIT

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने 18 मई 2025  नई दिल्ली में हाई स्कूल की छात्राओं के लिए ‘Manasvi’ नामक STEM मेंटरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम IIT दिल्ली के अकादमिक आउटरीच और नई पहल कार्यालय की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य युवतियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

‘Manasvi’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य STEM क्षेत्रों में व्याप्त लैंगिक असमानता को कम करना है। यह पहल छात्राओं को आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और सही दृष्टिकोण प्रदान कर उन्हें STEM में सफल करियर की ओर अग्रसर करने का प्रयास करती है। यह केवल शैक्षणिक सहभागिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इन लड़कियों को एक सशक्त मंच, आवाज़ और यह विश्वास भी देती है कि वे STEM में अपनी जगह बना सकती हैं।

IIT दिल्ली का यह प्रयास भविष्य की महिलाओं वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

OUR APP – DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *