Operation Sindoor पर भारत के पहला प्रतिनिधिमंडल 4 देशों का दौरा करेगा

Operation Sindoor

भारत सरकार द्वारा “Operation Sindoor “ के तहत बनाई गई सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से पहला प्रतिनिधिमंडल 21 मई 2025 चार देशों की यात्रा पर रवाना हो रहा है। यह पहल भारत की वैश्विक कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुट और सशक्त नीति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत करना है।

पहली यात्रा: UAE और अफ्रीकी देशों का दौरा

🔹 इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं।
🔹 यह दल आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE), लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और सिएरा लियोन की यात्रा पर रवाना होगा।
🔹 दौरे के दौरान यह दल भारत की “Zero Tolerance Against Terrorism” की नीति को मजबूत ढंग से सामने रखेगा।

कल (22 मई 2025 ) रवाना होंगे दो और प्रतिनिधिमंडल

  1. जद(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व वाला दल कल रवाना होगा और इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर की यात्रा करेगा।

  2. वहीं, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस की यात्रा करेगा।

मिशन का उद्देश्य

 इन बहुदलीय दलों का उद्देश्य है:

  • भारत की राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करना

  • आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा

  • भारत की सख्त और स्पष्ट नीति को दुनिया के समक्ष रखना

मीडिया से बातचीत में श्रीकांत शिंदे ने कहा:

“हमारे प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार पाकिस्तान लगातार भारत में सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। हमें भारत की सुरक्षा चुनौतियों और सरकार के दृढ़ रुख से अवगत कराया गया।”

महत्वपूर्ण बिंदु – 

 

  • ऑपरेशन सिन्दूर की शुरुआत – आतंकवाद के खिलाफ कूटनीतिक प्रयास

  • बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल – भारत की राजनीतिक एकता का प्रतीक

  • देशों की सूची – अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा

  • विदेश सचिव द्वारा ब्रीफिंग – राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का हिस्सा

  • पाकिस्तान की भूमिका – सामयिक घटनाओं में महत्वपूर्ण

OUR APP  DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *