भारत की जीडीपी वृद्धि ( India’s GDP ) क्षमता में बढ़ोतरी – फिच रेटिंग्स का नया अनुमान

Fitch Ratings

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भारत की आर्थिक क्षमता को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद ( India’s GDP ) वृद्धि क्षमता को अगले पांच वर्षों के लिए 0.2 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 6.4% कर दिया है। इससे पहले यह अनुमान 6.2% था।

फिच के अनुसार, यह वृद्धि मुख्य रूप से श्रम बल भागीदारी दर (Labour Force Participation Rate) में हाल के वर्षों में तेज़ बढ़ोतरी के चलते संभव हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कुल रोजगार (Total Employment) में मजबूत योगदान देखने को मिला है, जिससे भविष्य की विकास क्षमता में सुधार हुआ है।

चीन की जीडीपी क्षमता में गिरावट:

फिच ने चीन की संभावित जीडीपी वृद्धि को 0.3 प्रतिशत अंक घटाकर 4.3% कर दिया है, जो पहले 4.6% थी।

यह बदलाव फिच द्वारा 10 उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं (Emerging Markets) की संभावित जीडीपी वृद्धि की नई आकलन रिपोर्ट का हिस्सा है।

भारत की वैश्विक स्थिति:

भारत अब भी विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले दो वर्षों में 6% से अधिक जीडीपी वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र देश होगा।

IMF ने दुनिया के 120 से अधिक देशों की वृद्धि दर के पूर्वानुमानों में कटौती की है, लेकिन भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु:

1. फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने भारत की संभावित जीडीपी वृद्धि दर को 6.4% किया (2025-2030 के लिए)।

2. श्रम बल भागीदारी दर में बढ़ोतरी को मुख्य कारण बताया गया।

3. चीन की अनुमानित वृद्धि दर घटकर 4.3% हुई।

4. भारत IMF की रिपोर्ट में सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

 

प्रश्न :-

फिच रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि क्षमता कितनी प्रतिशत अनुमानित की है?

IMF की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था कौन सी है?

फिच रेटिंग्स ने चीन की संभावित वृद्धि दर कितनी घटाई है?

Comment Your Answer…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *