Justice B. R. Gavai ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की

B. R. Gavai

नई दिल्ली, 14 मई 2025 — न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Justice B. R. Gavai ) ने आज (14 मई 2025 ) भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Justice B. R. Gavai )  ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया, जिन्होंने कल अपने पद से सेवानिवृत्ति ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

न्यायमूर्ति गवई की नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, और उनसे न्यायिक प्रणाली को और अधिक सशक्त व न्यायोचित दिशा में अग्रसर करने की अपेक्षा की जा रही है।

OUR APP  DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *