न्यायमूर्ति बी आर गवई को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति किया गया

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति गवई की नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो 14 मई 2025 से प्रभावी होगी।

न्यायमूर्ति गवई 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और वे मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले महीने की 13 तारीख को समाप्त हो रहा है। न्यायमूर्ति गवई की नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, और उनके नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *