राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालन जनगणना (MFC) 2025 (National Marine Fisheries Census)

National Marine Fisheries Census

प्रमुख बिंदु:

👉 शुभारंभ: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन द्वारा कोच्चि में आईसीएआर-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) में आधिकारिक शुभारंभ।

👉 डिजिटल पहल: भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य पालन जनगणना 2025 के परिवार गणना चरण की शुरुआत।

👉 ऐप्स का लॉन्च: सीएमएफआरआई द्वारा विकसित दो विशेष मोबाइल एप्लिकेशन – ‘व्यास-भारत’ और ‘व्यास-सूत्र’ – का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।

👉 एप्लिकेशन का उद्देश्य: वास्तविक समय में डेटा संग्रह, भू-संदर्भन (Geo-referencing) और त्वरित सत्यापन को सक्षम बनाना, जिससे सटीकता, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

👉 कार्यकाल: यह राष्ट्रव्यापी गणना 3 नवंबर से 18 दिसंबर तक 45 दिनों तक चलेगी।

👉 कवरेज: * 9 तटीय राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। * लगभग 4,000 समुद्री मछली पकड़ने वाले गाँव को कवर किया जाएगा। * 12 लाख से ज़्यादा मछुआरे परिवारों को लक्षित किया जाएगा।

👉 समन्वय और भागीदारी: * योजना: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत। * समन्वयकर्ता: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ)। * नोडल एजेंसी: आईसीएआर-सीएमएफआरआई। * परिचालन भागीदार: भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण (एफएसआई)।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

READ ALSO – भारत-नेपाल 400 केवी बिजली परियोजना समझौता (India-Nepal 400 kV power project agreement)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *