बिहार के कई हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया

देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्छ नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार देश के अनेक व्यक्तियों को प्रदान किया गया जिसमे बिहार के भी कई सम्मानित व्यक्ति सामिल थे . पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित कर दिया गया.
पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है. साल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण पद्म पुरस्कार नहीं दिया जा सका था. हर साल पद्म पुरस्कार की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है. वहीं इसे अप्रैल में प्रदान किया जाता है पर इस साल कोरोना के कारण इसे अप्रैल में नहीं दिया जा सका था.

2020 का पद्म विभूषण – बिहार से
पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत)

2020 का पद्म श्री – बिहार से
मुजोय के गुहा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
बिमल कुमार जैन (सामाजिक कार्य)
शांति जैन (कला)
डा. शांति राय (चिकित्सा)
श्याम सुंदर शर्मा (कला)
वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)

2021 के पद्म भूषण – बिहार से
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत)

2021 के पद्म श्री – बिहार से
मृदुला सिन्हा (साहित्य और शिक्षा)
दिलीप कुमार सिंह
रामचंद्र मांझी, दुलारी देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram