मधुबनी के जगदीश प्रसाद मंडल को मैथिली उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी सम्मान

मैथिली उपन्यास ‘पंगु’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 प्रदान किया जाएगा। ‘पंगु’ के लेखक मधुबनी जिले के बेरमा गांव निवासी साहित्यकार जगदीश प्रसाद मंडल को साहित्य अकादमी सम्मान 11 मार्च को दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसमें ताम्रफलक, शाल और एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
मैथिली साहित्य के क्षेत्र में इनकी रचनाएं प्रेरित करती रही हैं। अब तक करीब एक दर्जन नाटक-एकांकी, पांच सौ से अधिक गीत-काव्य, डेढ़ दर्जन से अधिक उपन्यास, साढ़े सात सौ कथा-कहानी तथा कई महत्वपूर्ण विषय पर शोध लेख प्रकाशित हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram