खेल मंत्री ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों ( Tokyo 2020 Olympic Games ) के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक किट का अनावरण किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, श्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों ( Tokyo 2020 Olympic Games ) में टीम इंडिया के लिए आधिकारिक किट का अनावरण किया। भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय दल के लिए एक प्रभावशाली औपचारिक और आधिकारिक खेल पोशाक का अनावरण किया। यह भारतीय दल 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो, जापान में होने वाले XXXII ओलंपिक खेलों में भाग लेगा।

आधिकारिक स्टाइल पार्टनर – रेमंड औपचारिक किट वितरित करेगा और आधिकारिक खेल परिधान भागीदार- ली-निंग टोक्यो जाने वाले एथलीटों के लिए यात्रा और खेल किट सहित खेल पोशाक की आपूर्ति करेगा। ली-निंग ने भारतीय ओलंपिक टीम की ऊर्जा और गौरव को व्यक्त करने के लिए भारत के राष्ट्रीय रंगों और एकीकृत अद्वितीय ग्राफिक्स से प्रेरि त?” आधिकारिक खेल किट का डिज़ाइन तैयार किया है। आधिकारिक किट के डिजाइन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा डिजाइनर सुश्री इदित्री गोयल की मदद और समर्थन से तैयार किए गए हैं।

भारत टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए एक मजबूत दल भेजेगा और अब तक मुक्केबाज़ी, हॉकी, कुश्ती, नौकायन, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, नौकायन, निशानेबाजी और टेबल टेनिस सहित 11 खेलों में भारतीय एथलीटों ने क्वालीफाई किया है। आने वाले दिनों में और अधिक खेलों में भारतीय एथलीटों के क्वालीफाई करने की सम्भावना है।

एडलवाइस प्रमुख प्रायोजक है, आईनॉक्स समूह मनोरंजन भागीदार है और निप्पॉन पेंट टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए आईओए का सहयोगी प्रायोजक है। प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक और संगीतकार, मोहित चौहान ने शाम को एक शानदार गीत के साथ इस कार्यक्रम को समाप्त किया। उन्होंने एक विस्मयकारी ओलंपिक शीर्षक गीत प्रस्तुत किया, जो भारतीय एथलीटों को पृथ्वी पर सबसे महान खेल आयोजन, टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए समर्पित है।

GET DAILY BIHAR CURRENT AFFAIRS : JOIN TELEGRAM

FOR TEST SERIES AND PDF : DOWNLOAD OUR APP

CURRENT AFFAIRS REVISON E- BOOKS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram