अंतरराष्ट्रीय आयोजन का केंद्र बनेगा बिहार म्यूजियम

बिहार संग्रहालय के प्रशासन को लेकर बिहार सरकार ने हाल ही में एक बड़ा बदलाव किया है. अब मुख्यमंत्री बिहार संग्रहालय के शासी निकाय के अध्यक्ष होंगे।
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह को बिहार संग्रहालय का महानिदेशक बनाया गया है.
बिहार म्यूजियम में 62 अलग-अलग प्रदर्श बने हैं. इस म्यूजियम की सबसे बड़ी गैलरी को भी जल्द खोलने की पूरी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. जिसमें गुप्तकाल से पहले और उसके बाद के इतिहास के साथ जैन धर्म, बौद्ध धर्म से लेकर मौर्य तक के इतिहास की पूरी जानकारी मिलेगी. यहां राजगीर की साइक्लोपीयन दीवार, कलिंग युद्ध और पावापुरी जल मंदिर के अलावा जहानाबाद की बराबर की गुफाएं और कई अन्य प्रतिकृतियां बनाई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram