शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट बनीं

26 जनवरी‚ 2022 को शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट बनीं।
उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर परेड में निकली वायुसेना की झांकी में राफेल विमान को उड़ाया था।
वह वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं।
गतवर्ष भावना कंठ वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट थीं।
शिवांगी सिंह‚ पंजाब के अंबाला स्थित वायु सेना के गोल्डन ऐरोज स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं।
इससे पूर्व वह मिग-21 बाइसन विमान उड़ाती थीं।
वह वर्ष 2017 में वायुसेना में शामिल हुई थीं।
वह वाराणसी (उ.प्र.) की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram