
#1. भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, मार्च 2024 में किस देश की राष्ट्रिय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई –
भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 11 मार्च 2024 को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू 12 मार्च 2024 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुई। इसके साथ नौसेना के दो जहाजों – आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी ने भी समारोह में भाग लिया।
#2. गोरसम कोरा उत्सव कहाँ मनाया जाता है –
गोरसम कोरा उत्सव 7-10 मार्च तक तवांग जिले में मनाया गया, जो भारत और भूटान के बीच स्थायी दोस्ती का प्रतीक है और क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करता है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, भिक्षुओं ने चोर्टेन में पवित्र मंत्रों का जाप और पारंपरिक बौद्ध अनुष्ठानों का आयोजन किया।
#3. हाल ही में (मार्च 2024 में) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है –
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नायब सैनी ने 12 मार्च 2024 को हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक आम समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ में नायब सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया।
#4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया –
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम का दौरा किया और कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया। यह 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था। इसे आज भी गुजरात विद्यापीठ ने एक स्मारक और पर्यटन स्थल के रूप में संरक्षित रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि 12 मार्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन बापू ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी।
#5. मार्च 2024 में भारत शक्ति सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया था?
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के लाइव फायर और त्वरित कार्रवाई अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के एक समन्वित प्रदर्शन का अवलोकन किया। ‘भारत शक्ति’ में देश की शक्ति के प्रदर्शन के रूप में स्वदेशी हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्मों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जो देश की आत्मानिर्भारत पहल पर आधारित है।
#6. हाल ही में (मार्च 2024 में) नीदरलैंड के प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा इरास्मस पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है –
प्रख्यात भारतीय लेखक और पद्म श्री पुरस्कार विजेता अमिताव घोष को ग्रह संकट और जलवायु परिवर्तन पर उनके लेखन के लिए नीदरलैंड के प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा इरास्मस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
#7. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ निम्नलिखित में से किस संगठन ने हाल ही में (मार्च 2024 में) सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है –
5 मार्च, 2024 को विश्व बैंक (डब्ल्यूबी), बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया।
#8. हाल ही में सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –
माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2024 के अधिकार पत्र के माध्यम से और केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 की धारा 4 (1) के अंतर्गत निहित शक्तियों के आधार पर श्री ए.एस. राजीव को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान करता है। सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या फिर पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होता है।
#9. मार्च 2024 में किसने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) का अध्यक्ष पद ग्रहण किया –
श्री किशोर मकवाना ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। श्री लव कुश कुमार ने भी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के सदस्य का पदभार ग्रहण किया।
#10. हाल ही में (मार्च 2024 में) खबरों में रही महतारी वंदना योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है –
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना शुरू की, जिसका लक्ष्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 1000 रुपये मासिक प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना विधवाओं और तलाकशुदा व्यक्तियों सहित पात्र विवाहित महिलाओं को लक्षित करती है, जो आर्थिक स्वतंत्रता, लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है और परिवारों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करती है। 1 जनवरी, 2024 तक 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा और समावेशी समर्थन पर जोर देने वाली इस पहल से छत्तीसगढ़ में 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।