करेंट अफेयर्स क्विज – मार्च 2024

करेंट अफेयर्स क्विज – मार्च 2024
 

#1. भारतीय तटरक्षक बल किस देश के साथ ‘सी डिफेंडर्स-2024’ का आयोजन करेगा –

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और अमरीकी तटरक्षक (यूएससीजी) के बीच द्विपक्षीय सहयोग को सशक्त करने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड का जहाज बर्थोल्फ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए 07 मार्च 2024 को पोर्ट ब्लेयर पहुंचा। ‘सी डिफेंडर्स-2024’ के कोडनेम वाला यह संयुक्त अभ्यास 09-10 मार्च 2024 को पोर्ट ब्लेयर के तट पर संचालित होने वाला है।

#2. हाल ही में (मार्च 2024 में) सैन्य गठबंधन नाटो का नया सदस्य कौन-सा देश बना है –

स्‍वीडन वाशिंगटन में आधिकारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाटो का 32वां सदस्‍य बन गया है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु होने के बाद, फरवरी 2022 में स्‍वीडन ने नाटो सैन्‍य गठबंधन में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, जिसे दो वर्ष बाद स्‍वीकार कर लिया गया।

#3. हाल ही में (मार्च 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में कौन नया सदस्य बना है

पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है। पनामा ने नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो की बैठक के दौरान आईएसए अनुसमर्थन का दस्तावेज सौंपा।

#4. प्रथम ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’ 2024 के अंतर्गत कुल कितने विजेताओं का चयन किया गया –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किया। पहली बार शुरू किये गये इस पुरस्कार का उद्देश्य देश की सृजनात्मक प्रतिभाओं का सम्मान करना है। श्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई भी दी। 20 विभिन्न श्रेणियों में तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया।

#5. मार्च 2024 में किस देश को प्रतिष्ठित ‘खसरा और रूबेला चैम्पियन’ वैश्विक पुरस्‍कार दिया गया –

भारत को प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैम्पियन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। भारत को यह पुरस्‍कार इन बीमारियों से निपटने में इसके अनुकरणीय प्रयास के लिए दिया गया है। यह पुरस्‍कार वाशिंगटन में 6 मार्च को अमरीकी रेडक्रॉस मुख्‍यालय में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर से राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने प्राप्‍त किया।

#6. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है –

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है जो महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने और संपूर्ण विश्व में लैंगिक समानता के समर्थन का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम रखी है- “महिला सशक्तिकरण में निवेश – प्रगति को बढ़ावा”। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण अभियान की थीम है- “समावेशीकरण को प्रोत्साहन”।

#7. भारत की तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास ‘भारत-शक्ति’ का आयोजन कहां किया जायेगा –

भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) का संयुक्त अभ्यास ‘भारत-शक्ति’ (Bharat-Shakti) का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज में किया जायेगा। 12 मार्च को होने वाले भारत-शक्ति अभ्यास में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान समेत तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे।

#8. किस स्टील कंपनी ने देश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना शुरू की –

केंद्रीय इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 4 मार्च, 2024 को जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड, हिसार में स्थित स्टेनलेस स्टील सेक्टर में भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का वस्तुतः उद्घाटन किया।

#9. भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया –

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में भारत के पहले डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।

#10. भारतीय नौसेना ने लक्षद्वीप के किस द्वीप पर अपने नए बेस आईएनएस जटायु की स्थापना की है-

भारतीय नौसेना ने मिनिकॉय में आयोजित एक समारोह में नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को आईएनएस जटायु के रूप में शामिल किया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप के द्वीपों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में यह एक मील का पत्थर है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार इस अवसर पर उपस्थित थे। कवारत्ती में आईएनएस द्वीपरक्षक के बाद यह लक्षद्वीप में दूसरा नौसैनिक अड्डा है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *