
चर्चा में क्यों?
15 जून को चीन ने लकवाग्रस्त मरीजों के लिए दुनिया की पहली व्यावसायिक ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) चिप ‘NEO’ को उपयोग की मंजूरी दी है।
प्रमुख बिंदु:
निर्माता: इसे चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी और न्यूराकल टेक्नोलॉजी ने मिलकर बनाया है।
उद्देश्य: यह स्पाइनल कॉर्ड इंजरी और लकवा (Paralysis) के मरीजों को उनके दिमाग के जरिए सहायक उपकरणों (जैसे रोबोटिक ग्लव) को नियंत्रित करने में मदद करेगी।
विशेषता: सिक्के के आकार की इस चिप में 8 इलेक्ट्रोड हैं, जिन्हें मस्तिष्क की झिल्ली (dura mater) पर लगाया जाता है, जिससे ब्लीडिंग का जोखिम न के बराबर होता है।
उपलब्धि: इसने इलॉन मस्क की ‘न्यूरालिंक (Neuralink)’ को पीछे छोड़ते हुए पहली कमर्शियल मंजूरी हासिल की है।
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – India’s Nuclear Breakthrough : भारत ने रचा इतिहास, कल्पक्कम के पीएफबीआर (PFBR) रिएक्टर ने शुरू किया ईंधन का उत्पादन
