Archery World Cup Stage-3: भारत ने रचे इतिहास, जीते 2 ऐतिहासिक Gold Medals

Archery World Cup Stage-3

चर्चा में क्यों? 14 जून को तुर्की के अंताल्या में आयोजित Archery World Cup Stage-3 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 Gold Medals जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।

प्रमुख बिंदु:

  • Mixed Team Gold: धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद की जोड़ी ने रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में साउथ कोरिया के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन्स को 5-1 से हराकर स्वर्ण जीता।

  • Individual Gold: धीरज ने पुरुषों के इंडिविजुअल इवेंट में भी साउथ कोरिया के ली वू सियोक को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह यह टाइटल जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।

  • Historic Achievement: यह पहली बार है जब भारत ने एक ही वर्ल्ड कप स्टेज में 2 गोल्ड जीते हैं। मेडल टैली में चीन पहले, भारत दूसरे और साउथ कोरिया चौथे नंबर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *