
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक साइप्रस (Cyprus) दौरे के दौरान लिमासोल में आयोजित बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित करते हुए भारत की इस द्विपक्षीय आर्थिक रिश्ते को गहरा करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि 23 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा साइप्रस (Cyprus) की यात्रा की शुरुआत व्यापारिक वार्ता से करना यह दर्शाता है कि भारत आर्थिक सहयोग को कितनी प्राथमिकता देता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज बुनियादी ढाँचा, समुद्री परिवहन, पत्तन विकास, शिपबिल्डिंग और शिपब्रेकिंग जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार नई नीतियाँ और संरचनात्मक सुधार लागू कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने बीते वर्षों में बड़े पैमाने पर संरचनात्मक सुधार किए हैं, जिनका उद्देश्य निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाना और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी को सशक्त करना है। उन्होंने साइप्रस के उद्योगपतियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए, दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी का आह्वान किया।
OUR APP – DOWNLOAD NOW
