Bihar Current Affairs November 2023

Bihar Current Affairs November 2023

  1. गोआ मे चल रहे सैंतीसवे राष्ट्रीय खेलों में बिहार के शशि भूषण सिंह ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। वहीं, तीरंदाजी स्पर्धा में राज्य के जय प्रकाश, निर्भय कुमार सिंह और शिवम कुमार गुप्ता ने इंडियन राउंड तीरंदाजी के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले बिहार की महिला रग्बी टीम ने सेवन-एस मुकाबले में रजत पदक प्राप्त किया था। राष्ट्रीय खेलों में सैंतालीस स्वर्ण सहित एक सौ चैदह पदक हासिल करके महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
  2. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित एक लाख बीस हजार तीन सौ छत्तीस शिक्षको के बीच दो नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। शिक्षा विभाग ने शिक्षक अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाईन नम्बर – एक चार चार एक सात जारी किया है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से नियुक्ति संबंधी जानकारियां ली जा सकती हैं।
  3. पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबन्धक अनिल कुमार खंडेलवाल ने  पदभार ग्रहण कर लिया। श्री खंडेलवाल भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा, आईआरएसई के उन्नीस सौ सत्तासी बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अनुपम कुमार शर्मा की जगह ली है।
  4. राज्य की सभी ग्राम पंचायतों के एक स्कूल में चौदह नवंबर को बाल दिवस के दिन बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। बाल सभा में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण, बच्चो के लिए शिक्षा और बच्चों के विरुद्ध हिंसा जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही बच्चों को इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी और उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर भी बाल सभा में चर्चा होगी।

 

3 thoughts on “Bihar Current Affairs November 2023”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram