आठ प्रमुख उद्योगों (ICI) का संयुक्त सूचकांक 8.1% बढ़ा

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में 8.1%  बढ़ गया

आठ प्रमुख उद्योगों (ICI) के संयुक्त सूचकांक में सितंबर 2022 के सूचकांक की तुलना में सितंबर 2023 में 8.1 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि हुई। कोयला, इस्पात, बिजली, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और उर्वरक का उत्पादन सकारात्मक दर्ज किया गया।

ICI आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात। आठ कोर उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक:
IIP एक संकेतक है जो किसी निश्चित अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन की मात्रा में बदलाव को मापता है।
यह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा मासिक रूप से संकलित और प्रकाशित किया जाता है।
आधार: 2011-12

सीमेंट – सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 4.7 प्रतिशत बढ़ गया।

कोयला – सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) 16.1 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल – कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) सितंबर, 2023 में सितंबर, 2022 की तुलना में 0.4 प्रतिशत कम हो गया।

बिजली – बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 9.3 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक – उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 4.2 प्रतिशत बढ़ गया।

प्राकृतिक गैस – प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 6.5 प्रतिशत बढ़ गया।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद – पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 5.5 प्रतिशत बढ़ गया।

स्टील – स्टील उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) सितंबर, 2022 की तुलना में सितंबर, 2023 में 9.6 प्रतिशत बढ़ गया।

Bihar Current Affairs November 2023 – BPSC RIGHT WAY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram