देश का पहला मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स जारी:बिहार में सबसे ज्यादा 52% लोग गरीब

नीति आयोग ने देश का पहला मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स (बहुआयामी गरीबी सूचकांक-MPI) जारी कर दिया है। नेशनल इंडेक्स के मुताबिक, बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, जहां 51.91% आबादी गरीब है। इसके बाद झारखंड (42.16%), उत्तर प्रदेश (37.79%) और मध्य प्रदेश (36.65%) हैं। केरल इस मामले में सबसे अच्छा है। जहां, सिर्फ 0.71% लोग ही गरीब हैं।
सूचकांक में 700 से अधिक जिलों के जिलास्तरीय गरीबी का तीन क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा व जीनवस्तर से जुड़े 12 सूचकांकों के आधार पर आकलन किया गया है। इनमें पोषण, शिशु-किशोर मृत्युदर, प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता, पढ़ाई के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति, सफाई, पेयजल, बिजली, घर, संपत्ति व बैंक खाते जैसे सूचकांक शामिल हैं।

मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स :
पोषण (कुपोषित) में सबसे पीछे: बिहार, झारखंड, MP, UP, छत्तीसगढ़
बाल एवं किशोर मृत्यु दर सबसे ज्यादा: UP, बिहार, MP, छत्तीसगढ़, झारखंड
मातृत्व स्वास्थ्य सबसे खराब: बिहार, UP, झारखंड, नगालैंग, मेघालय
स्कूलिंग के साल सबसे कम: बिहार, मेघालय, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, UP
स्कूल में उपस्थिति सबसे कम: बिहार, UP, राजस्थान, MP, झारखंड
खाना बनाने के लिए गैस न होना: बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम
स्वच्छता (टॉयलेट का अभाव): झारखंड, बिहार, ओडीशा, छत्तीसगढ़, MP
पेयजल (जहां पानी लाने में आधा घंटा लगता है): मणिपुर, मेघालय, आंध्र, झारखंड, MP
घर में बिजली न होना: बिहार, UP, असम, झारखंड, ओडिशा
आवास (रहने को कच्चा घर): मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, बिहार
संपत्ति (रेडियो, टीवी, मोबाइल न होना): नगालैंड, मेघालय, बिहार, अरुणाचल, झारखंड
बैंक अकाउंट न होना: नगालैंड, बिहार, मणिपुर, मेघालय, असम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram