करेंट अफेयर्स क्विज – जनवरी 2022

#1. जनवरी 2022 में किस राज्य में ‘प्रोटोब्लेफेरस अपटानी’ नाम की एक नई गेको प्रजाति की खोज की गई थी -

शोधकर्ताओं की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश के तल्ले घाटी वन्यजीव अभयारण्य में प्रोटोब्लेफेरस अपटानी नाम की एक नई गेको प्रजाति की खोज की।

#2. 2022 के पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं और उनके क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है -

#3. 2022 के पद्म पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं - A) पद्म पुरस्कार समिति के अध्यक्ष कैबिनेट सचिव राजीव गौबा हैं। B) गृह मंत्रालय ने 128 पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की है जिसमें महिलाओं को 34 पुरस्कार और विदेशियों / NRI को 10 पुरस्कार शामिल हैं। C) भारतीय सशस्त्र बल के भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) हुतात्मा जनरल बिपिन रावत, जो हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बलिदान हुए, उन्हें पद्म विभूषण के सम्मान के लिए नामित किया गया।

पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव राजीव गौबा करते हैं। गृह मंत्रालय ने 128 पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की है जिसमें महिलाओं को 34 पुरस्कार और विदेशियों / NRI को 10 पुरस्कार शामिल हैं।

#4. उस समुद्री अभ्यास का नाम बताइए जो हाल ही में (जनवरी 2022 में) भारतीय नौसेना द्वारा अरब सागर में आयोजित किया गया था।

भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर आयोजित एक संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर (एक्सपीएल-2022)’ 25 जनवरी, 2022 को संपन्न हुआ। यह अभ्यास 20 दिनों की अवधि तक चला और इसका आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन संबंधी योजनाओं को सुदृढ़ करने और भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय थल सेना एवं तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

#5. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ (Great Barrier Reef) किस देश में स्थित है -

‘ग्रेट बैरियर रीफ’ (Great Barrier Reef) ऑस्ट्रेलिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हाल ही में ग्रेट बैरियर रीफ की सुरक्षा के लिए एक बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (703 मिलियन अमरीकी डालर) की घोषणा की है। ग्लोबल वार्मिंग से यह रीफ खतरे में है और जीवाश्म ईंधन का समर्थन करने के लिए सरकार की अक्सर आलोचना की जाती है।

#6. हाल ही में खबरों में रहे ‘नियोकोव’ (NeoCov) की पहचान सबसे पहले किस प्रजाति में हुई है

NeoCov का मतलब नियोरोमिसिया (Neoromicia) है, जो चमगादड़ की प्रजाति है जो वायरस से संक्रमित हो गई है। यह वायरस MERS कोरोनावायरस से जुड़ा है न कि SARs-CoV-2 से। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस के बारे में खबरें व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही हैं।

#7. तेलीनीलापुरम अंतर्राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य (Telineelapuram International Bird Sanctuary) किस राज्य में स्थित है -

तेलीनीलापुरम अंतर्राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित है। हाल ही में, इस पक्षी अभयारण्य में प्रवासी स्पॉट-बिल्ड पेलिकन (spot-billed pelicans) की सामूहिक मौतें हुईं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल साइबेरिया, रूस, मलेशिया, हंगरी, सिंगापुर और जर्मनी से विदेशी पक्षियों की करीब 113 प्रजातियां प्रजनन के लिए इन क्षेत्रों में आती हैं। इस साल आस-पास के जलाशयों में शिकार करने वाले 100 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई है।

#8. 2022 में, भारत ने हाल में गणतंत्र दिवस का कौन सा संस्करण मनाया-

भारत 26 जनवरी 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस और परेड के कार्यक्रम नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित किए गए, जिसमें 12 चयनित राज्यों की झांकियों ने भाग लिया।

#9. भारतीय सेना ने AT4 एंटी-आर्मर हथियार खरीदने के लिए किस देश के साथ अनुबंध किया है

भारतीय सशस्त्र बलों ने सिंगल-शॉट एंटी-आर्मर हथियार AT4 की आपूर्ति के लिए स्वीडिश रक्षा कंपनी ‘साब’ के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

#10. किस टीम ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित 2022 में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती है -

लद्दाख की महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram