मौर्य साम्राज्य

#1. नंद वंश के बाद किस वंश ने मगध पर शासन किया था ?

नंद वंश के बाद मगध पर मौर्य वंश का शाशन रहा है। धनानन्द को पराजित करने के बाद चंद्र गुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।

#2. वह स्रोत जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का विवरण उपलब्ध है ?

मेगस्थनीज सेल्यूकस  निकेटर के दरबार में एक विद्वान और राजनयिक थे। निकेटर ने अपने दूत, मेगस्थनीज को पटना के चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में लगभग 300 ईसा पूर्व भेजा। इंडिका ग्रीक लेखक मेगस्थनीज द्वारा मौर्यकालीन भारत का एक लेख है। मेगस्थनीज की कृति, इंडिका 2,300 साल पहले भारत के लिए सबसे अच्छा स्रोत है।

#3. मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था?

मौर्य राजवंश (321-185 ईसापूर्व) प्राचीन भारत का एक शक्तिशाली राजवंश था। मौर्य राजवंश ने 137 वर्ष भारत में राज्य किया। इसकी स्थापना का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य और उसके मन्त्री चाणक्य (कौटिल्य) को दिया जाता है।

#4. अर्थशास्त्र के लेखक कौन हैं?

अर्थशास्त्र , कौटिल्य या चाणक्य (चौथी शती ईसापूर्व) द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है। इसमें राज्यव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है।

#5. किस अभिलेख में अशोक द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख मिलता है ?

अशोक ने दूर-दूर तक बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु दूतों, प्रचारकों को विदेशों में भेजा अपने दूसरे तथा 13वें शिलालेख में उसने उन देशों का नाम लिखवाया जहाँ दूत भेजे गये थे। दक्षिण सीमा पर स्थित राज्य चोल, पाण्ड्‍य, सतिययुक्‍त केरल पुत्र एवं ताम्रपार्णि बताये गये हैं।

#6. बिहार के किस स्थान से मौर्य काल में निर्मित जैन तीर्थंकरों की मूर्ति प्राप्त हुई है?

बिहार के लोहानीपुर (पटना) से मौर्य काल में निर्मित जैन तीर्थंकरों की मूर्ति प्राप्त हुई है.

#7. अशोक का धम्म क्या था?

‘धम्म’ संस्कृत के ‘धर्म’ का ही प्राकृत रूपांतर है। अशोक ने दूसरे तथा सातवें स्तंभ-लेखों में ‘धम्म’ की व्याख्या इस प्रकार की है, “धम्म है साधुता, बहुत से कल्याणकारी अच्छे कार्य करना, पापरहित होना, मृदुता, दूसरों के प्रति व्यवहार में मधुरता, दया-दान तथा शुचिता।” आगे कहा गया है कि, “प्राणियों का वध न करना, जीवहिंसा न करना, माता-पिता तथा बड़ों की आज्ञा मानना।

#8. किससे मुक्ति दिलाने के कारण चंद्रगुप्त मौर्य को ‘भारत का मुक्तिदाता’ कहा जाता है ?

यूनानियों से मुक्ति दिलाने के कारण चंद्रगुप्त मौर्य को ‘भारत का मुक्तिदाता’ कहा जाता है।

#9. अशोक ने किस स्तंभ में खुद को मगध का सम्राट बताया है?

अशोक ने भाबु स्तंभ में खुद को मगध का सम्राट बताया है.

#10. मगध के किस शासक के दरबार में यूनानी दूत डिमॉल्किस आया था ?

यूनानी दूत डिमॉल्किस मगध के शासक बिंदुसार के दरबार में आया था.

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram