करेंट अफेयर्स क्विज – मई 2024

 

#1. हाल ही में (मई 2024 में) किस भारतीय ने यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (UNDRR) में स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ऑफ द सेक्रेटरी जनरल (SRSG) का कार्यभार संभाला है –

23 मई को यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (UNDRR) के मुताबिक भारतीय अधिकारी कमल किशोर ने स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ऑफ द सेक्रेटरी जनरल (SRSG) का कार्यभार संभाला। वह यूनाइटेड नेशंस (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे।

#2. जेनी एर्पेनबेक द्वारा लिखित और माइकल हॉफमैन द्वारा अनुवादित पुस्तक का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (मई 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2024 जीता है।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2024 जेनी एर्पेनबेक द्वारा लिखित और माइकल हॉफमैन द्वारा अनुवादित “कैरोस” को प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, जिसे पहले मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में प्रारंभ किया गया था, यह अंग्रेज़ी में अनुवादित और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित एक पुस्तक के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

#3. उस कंपनी का नाम बताइए जो 2024 में भारत की तीसरी यूनिकॉर्न (1 बिलियन अमेरिकी डॉलर और उससे अधिक के मूल्यांकन के साथ) बन गई है।

बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित लॉजिस्टिक्स सेवा प्लेटफॉर्म, पोर्टर 2024 में लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन के साथ भारत का तीसरा यूनिकॉर्न बन गया है। अब तक, ओला का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप क्रुट्रिम और फिनटेक-केंद्रित सॉफ्टवेयर एज़ ए सर्विस (सास) फर्म परफियोस अन्य दो भारतीय स्टार्टअप हैं जो 2024 में यूनिकॉर्न के रूप में उभरे।

#4. किस संगठन ने हाल ही में (मई 2024 में) “कार्बन मूल्य निर्धारण 2024 की स्थिति और रुझान” शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि कार्बन मूल्य निर्धारण राजस्व 2023 में 104 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड तक पहुंच गया है –

विश्व बैंक (डब्ल्यूबी) की 11वीं वार्षिक रिपोर्ट “कार्बन मूल्य निर्धारण 2024 की स्थिति और रुझान” के अनुसार, 2023 में कार्बन करों और उत्सर्जन व्यापार प्रणालियों (ईटीएस) से कुल राजस्व 104 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

#5. 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में “सनफ्लॉवर्स वेयर द फर्स्ट वन्स तो क्नोव” ने कौन सा प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता –

भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान-एफटीआईआई पुणे के छात्रों की फिल्‍म ने 77वें कान्स फिल्‍म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ला सिनेफ पुरस्‍कार जीता है। “सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टु नो” फिल्‍म का निर्देशन एफटीआईआई के छात्र चिदानंद नाइक ने किया है। यह फिल्‍म लोकप्रिय कन्नड लोक साहित्य पर आधारित है। इस फिल्‍म में एक वृद्ध महिला एक मुर्गे को चुरा लेती है, जिसके बाद सूरज नहीं उगता।

#6. बंगाल की खाड़ी में 2024 के पहले प्री-मानसून चक्रवात का क्या नाम है, जो 26 मई 2024 को टकराएगा –

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के कारण समुद्र में जान-माल की न्यूनतम हानि सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी को लेकर उपाय शुरू किए हैं। रेमल नाम उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की एक प्रणाली के अनुसार ओमान ने दिया है।

#7. हाल ही में चर्चा में रहे कृष और भूमि क्या हैं –

भारत सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने घोषणा की है कि उसका चैनल डीडी किसान 26 मई 2024 को दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एंकर, कृष और भूमि लॉन्च करेगा। डीडी किसान चैनल 26 मई 2015 को लॉन्च किया गया था और यह चैनल अपने स्थापना के 9वां वर्ष का जश्न मना रहा है।

#8. हाल ही में किस देश ने ASMPA सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?

फ्रांस ने हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ASMPA सुपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ रक्षा में एक मील का पत्थर हासिल किया है। ASMP/ASMP-A एक भूमि-हमला सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो फ्रांस के परमाणु प्रतिरोध के लिए महत्वपूर्ण है। ASMP-A, जो 2009 से परिचालन में है, की रेंज 500 किमी है और इसमें 300 kt थर्मोन्यूक्लियर वारहेड है।

#9. हाल ही में, किस हवाई अड्डे ने जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (ZWL) सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बनकर इतिहास रच दिया है –

तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा है, जिसे भारतीय उद्योग परिसंघ से जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (ZWL) का सम्मान प्राप्त हुआ है। हवाई अड्डे ने लैंडफिल से 99.50% कचरे को हटा दिया, जिसमें 100% प्लास्टिक और नगरपालिका का ठोस कचरा शामिल है।

#10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया है –

पाकिस्तान और आठ अन्य देशों द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य मध्य और दक्षिण एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक प्रतिष्ठित और पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजाति मार्खोर के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसे बढ़ावा देना है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *