
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (Defence Investiture Ceremony 2025)के दूसरे चरण में 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों, भारतीय तटरक्षक बल और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों को सम्मानित किया। विशिष्ट सेवा के लिए कुल 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह और एयर मार्शल नागेश कपूर को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा और अन्य अधिकारियों को उत्तम युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए। लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, महानिदेशक परमेश शिवमणि, रियर एडमिरल संदीप मेहता, एयर वाइस मार्शल अजय कुमार पैन और सीमा सड़क संगठन के जॉर्ज पी चेरियन को अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
OUR APP – DOWNLOAD NOW