वैश्विक आर्थिक संभावना (Global Economic Prospects) रिपोर्ट जनवरी‚ 2022 जारी

11 जनवरी‚ 2022 को वाशिंगटन डी.सी. स्थित विश्व बैंक समूह द्वारा वैश्विक आर्थिक संभावना (Global Economic Prospects) रिपोर्ट जनवरी‚ 2022 जारी की गई।
विश्व बैंक की इस नीतिगत रिपोर्ट में विश्व आर्थिक व्यवस्था की मध्यावधि संभावनाओं का अनुमान प्रस्तुत किया जाता है।
इस रिपोर्ट के अनुसार‚ वैश्विक विकास दर वर्ष 2021 में 5.5 प्रतिशत आकलित की गई है।
जिसके वर्ष 2022 में कम होकर 4.1 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विकसित अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर वर्ष 2021 में 5.0 प्रतिशत आकलित की गई।
जबकि इसके वर्ष 2022 में 3.8 प्रतिशत तथा 2023 में 2.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
जिसमें अमेरिका‚ यूरो क्षेत्र और जापान की जीडीपी वृद्धि वर्ष 2022 में क्रमश: 3.7, 4.2 तथा 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
इसके अनुसार‚ उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2021 में 6.3 प्रतिशत आकलित की गई।
जिसके वर्ष 2022 में 4.6 तथा वर्ष 2023 में 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
इसके अनुसार‚ भारत की विकास दर वर्ष 2021 में 8.3 प्रतिशत आकलित की गई।
जिसके वर्ष 2022 में 8.7 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
भारत के पड़ोसी देशों में वर्ष 2022 में चीन‚ पाकिस्तान तथा बांग्लादेश की विकासदर क्रमश: 5.1, 3.4 तथा 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
ब्रिक्स देशों में भारत एवं चीन के अलावा‚ वर्ष 2022 में ब्राजील रूसी संघ और दक्षिण अफ्रीका की विकास दर क्रमश‚ 1.4, 2.4 तथा 2.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram