हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index), 2022 जारी

11 जनवरी‚ 2022 को वैश्विक नागरिकता और सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा नवीनतम हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index), 2022 (Q1) जारी किया गया।
यह इंडेक्स तिमाही आधार पर जारी किया जाता है।
यह इंडेक्स 199 विभिन्न पासपोर्टों के वीजा-मुक्त पहुंच की तुलना 227 यात्रा गंतव्यों से करता है।
इस सूचकांक में जापान एवं सिंगापुर 192 वीजा-फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
इसके अनुसार‚ जापान एवं सिंगापुर के लोग 192 देशों में बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
इसके पश्चात जर्मनी एवं दक्षिण कोरिया 190 वीजा-फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
फिनलैंड‚ इटली‚ लक्जमबर्ग तथा स्पेन 189 वीजा-फ्री स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रिया‚ डेनमार्क‚ फ्रांस‚ नीदरलैंड्स तथा स्वीडन 188 वीजा-फ्री स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं।
आयरलैंड तथा पुर्तगाल 187 वीजा-फ्री स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर है।
इस सूचकांक में भारत‚ मारितानिया तथा ताजिकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से 84वें स्थान पर हैं।
सूचकांक में भारत का वीजा फ्री स्कोर 59 हैं।
दूसरे शब्दों में भारत के नागरिक विश्व के केवल 59 देशों में ही बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
इस सूचकांक में अफगानिस्तान को सबसे निचला स्थान (111वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
इसका वीजा फ्री स्कोर 26 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram