Highest Paid Female Athetes list

13 जनवरी‚ 2022 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा विश्व की उच्चतम भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों (The Highest Paid Female Athetes) की सूची‚ 2021 जारी की गई।
इस सूची में 10 महिला एथलीट शामिल हैं।
शीर्ष 10 में शीर्ष तीन सहित कुल पांच टेनिस खिलाड़ी‚ जबकि दो गोल्ड और एक-एक जिम्नास्टिक‚ बैडमिंटन और बॉस्केटबाल खिलाड़ी है।
शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी.सिंधु शामिल हैं।
विश्व की 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों ने वर्ष‚ 2021 में संयुक्त रूप से 167 मिलियन डॉलर की कमाई की‚ जो वर्ष 2020 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक जबकि वर्ष 2013 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
इस सूची में जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका 53.7 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर हैं।
इसके पश्चात प्रसिद्ध अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 45.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स 11.3 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स 10.1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं।
स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गरबाइन मुगुरूजा 8.8 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
इस सूची में दक्षिण कोरियाई गोल्फर जिन यंग को 7.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ छठें स्थान पर हैं।
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु 7.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सातवें स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी एश्लेघ बार्टी 6.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ आठवें स्थान पर हैं।
अमेरिकी गोल्फर नेल्ली कोर्डा 5.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ नौवें स्थान पर हैं।
अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कैंडेस पार्कर 5.7 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दसवें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram