
चर्चा में क्यों?
- नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया।
प्रमुख बिंदु:
- 👉भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई।
- 👉शेफाली वर्मा ने शानदार 87 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
- 👉फाइनल में 58 रन के योगदान के साथ 5 विकेट लेने वाली और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।
- 👉दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्मार्ट ने शानदार 101 रन की पारी खेली।
- 👉भारत ने 1978 में पहली बार महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2025) में हिस्सा लिया था।
- 👉2005 व 2017 में मिताली राज की कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा, पर दोनों बार ट्रॉफी हाथ से फिसल गई थी।
- 👉आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम विश्वविजेता बन गई। महिला टीम की यह पहली आइसीसी ट्रॉफी है।
- 👉पुरुष टीम ने 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीता था।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – 500 GW ऊर्जा क्षमता पूरी, 50% स्वच्छ ऊर्जा का परचम
