
भारतीय नौसेना जलयात्रा प्रशिक्षण केंद्र, कोलाबा, मुंबई से कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश द्वारा मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ 7 अप्रैल, 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अभियान में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 12 सदस्यीय महिला चालक दल के साथ आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण 55-दिवसीय यात्रा पर निकला। यह अग्रणी पहल नारी शक्ति की अदम्य भावना को दर्शाती है और इसका उद्देश्य समुद्री प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
यह अभियान वर्ष 2026 के लिए नियोजित एक और भी अधिक महत्वाकांक्षी जलयात्रा नौकायन अभियान के लिए एक प्रारंभिक चरण के रूप में कार्य करेगा। कुल 41 में से चुनी गई बारह महिला अधिकारी, जिन्हें दो साल तक समुद्री नौकायन का कठोर प्रशिक्षण दिया गया है, वे समुद्र में जोखिमपूर्ण नौकायन करने के लिए तैयार हैं, जहां वे अपनी साहस और दृढ़ संकल्पता का प्रदर्शन करेंगी।