करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2022

National Current Affairs - July 2022

#1. भारतीय नौसेना को हाल ही में किस देश से दो MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले हैं -

भारतीय नौसेना को हाल ही में अमेरिका से दो MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। तीसरा हेलीकॉप्टर इस साल अगस्त में डिलीवर किया जाएगा। 2019 में, अमेरिका ने अपने विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) कार्यक्रम के तहत भारत को 24 MH-60R मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टरों की बिक्री को मंजूरी दी थी। MH-60R सबसे उन्नत समुद्री बहु-मिशन हेलीकॉप्टर है जो वर्तमान में उपयोग में है।

#2. किस राज्य ने भारत में पहली बार FIDE शतरंज ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) की मेजबानी की

44वें FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी तमिलनाडु राज्य द्वारा किया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। 187 देशों के खिलाड़ियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टीम शतरंज चैंपियनशिप चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ किया

#3. ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve), जिसने वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की, भारत के किस राज्य में स्थित है -

ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve), महाराष्ट्र ने भारत में वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने चंद्रपुर वन अकादमी, महाराष्ट्र में आयोजित वैश्विक बाघ दिवस 2022 समारोह में भाग लिया। वैश्विक बाघ दिवस मनाने की घोषणा 29 जुलाई, 2010 को सेंट पीटर्सबर्ग में वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण और प्रबंधन पर जोर देने के लिए की गई थी।

#4. किस शिपयार्ड ने भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (indigenous aircraft carrier) विक्रांत बनाया है -

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए बनाया और डिलीवर किया गया। जहाजरानी मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड CSL ने 76% स्वदेशीकरण घटकों के साथ इस विमानवाहक पोत का निर्माण किया है। विक्रांत को भारतीय नौसेना में INS विक्रांत के रूप में शामिल किया जाएगा।

#5. भारत में कृषि जनगणना (Agricultural Census) कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित की जाती है -

11वीं कृषि जनगणना (2021-22) हाल ही में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा लांच की गई। भारत में हर 5 साल में कृषि जनगणना आयोजित की जाती है और यह पहली बार है जब डेटा संग्रह स्मार्ट फोन और टैबलेट पर आयोजित किया जाएगा। कृषि जनगणना कार्यशील जोतों की संख्या और क्षेत्रफल, उनके आकार, वर्गवार वितरण, भूमि उपयोग, काश्तकारी और फसल पैटर्न आदि की जानकारी का मुख्य स्रोत है।

#6. हाल ही में निम्नलिखित में से किस टेलीकॉम कंपनी का भारत संचार निगम लिमिटेड में विलय हुआ है -

भारत नेट के तहत रखे गए बुनियादी ढांचे के व्यापक उपयोग की सुविधा के लिए, भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) का भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ विलय हो गया है।

#7. हर साल ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?

29 जुलाई को दुनिया भर में हर साल ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ (International Tiger Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बाघों के संरक्षण के महत्व के बारे में व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2010 में शुरू किया गया था जब यह पता चला था कि पिछली शताब्दी में 97% बाघ ख़त्म हो गए थे। WWF के अनुसार, बाघों की वर्तमान आबादी 3,900 है। भारत में दुनिया की बाघों की आबादी का लगभग 70% हिस्सा है।

#8. किस मंत्रालय ने देश के लिए नीली अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय नीति 2022 को अंतिम रूप दिया है -

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने देश के लिए नीली अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय नीति 2022 को अंतिम रूप दे दिया है।

#9. 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी कौन सा शहर करेगा -

2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों (LA28) का आयोजन लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 14 जुलाई 2028 को होगा और 30 जुलाई तक चलेगा।

#10. सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड (Sir Winston Churchill Leadership Award) हाल ही में किस नेता को प्रदान किया गया -

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया। ज़ेलेंस्की ने लंदन कार्यालय में एक समारोह के दौरान वीडियो लिंक द्वारा यह पुरस्कार स्वीकार किया।

Results

One thought on “करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram