राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 (National Teacher Award 2021) के लिए बिहार से दो शिक्षकों का चयन किया गया

कैमूर जिले के शिक्षक हरिदास शर्मा काे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teacher Award 2021) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दो शिक्षकों का चयन हुआ है, हरिदास शर्मा राजकीयकृत मध्य विद्यालय डरहक रामगढ़ कैमूर के प्रभारी प्रधान शिक्षक हैं। चंदना दत्त राजकीयकृत मध्य विद्यालय रांटी मधुबनी में शिक्षिका हैं। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड में स्थित मध्य विद्यालय डहरक के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा को यह पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों दिया गया।

राज्य स्तरीय कमेटी के पास जिलों से कुल 74 शिक्षकों के नाम इस पुरस्कार के लिए आए थे। गहन समीक्षा और उपलब्धियों की विवेचना के बाद राज्यस्तरीय कमेटी ने 74 में से छह शिक्षकों के नाम केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा था। नामित छह शिक्षकों में चार पुरुष और दो महिला शिक्षक थे। छह में दो का चयन भारत सरकार द्वारा गठित ज्यूरी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram