
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(29 मई 2025) “Sikkim@50″ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सिक्किम(Sikkim) और पूरा पूर्वोत्तर भारत, देश की प्रगति का एक चमकता हुआ अध्याय बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिक्किम के विकास में पूरी तरह से सहयोग कर रही है और सिक्किम को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि “सेवोक-रोंगपो रेलवे लाइन” के माध्यम से सिक्किम को जल्द ही राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। पिछले 10 वर्षों में लगभग 400 किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक नई सड़कें भी बनाई गई हैं। “अटल सेतु” के निर्माण से सिक्किम और दार्जिलिंग के बीच संपर्क में काफी सुधार हुआ है।
Sikkim : प्रकृति और प्रगति का मॉडल राज्य
प्रधानमंत्री ने कहा, “50 साल पहले सिक्किम (Sikkim) ने लोकतंत्र को चुना, और आज यह एक सफल लोकतांत्रिक राज्य के रूप में उभरा है।” उन्होंने सिक्किम को प्राकृतिक सुंदरता और सतत विकास का प्रतीक बताया।
Sikkim ने पूर्णतया जैविक राज्य (Organic State) बनकर मिसाल कायम की है। अब यह राज्य जैविक मछली पालन (Organic Fish Farming) की दिशा में भी कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में सिक्किम को विश्व का ‘Green Model State’ बनाना लक्ष्य होना चाहिए।
पूर्वोत्तर और खेलों में उभरती प्रतिभा
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के खेल आइकन का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने में पूर्वोत्तर और सिक्किम के युवाओं की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सिक्किम के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में निर्यात करने के लिए केंद्र सरकार पूरा सहयोग देगी।
विकास परियोजनाएं: आधारशिला और उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इनमें प्रमुख हैं:
-
750 करोड़ रुपये की लागत से नमची जिले में 500 बेड का जिला अस्पताल।
-
संगाचोलिंग में पैसेंजर रोपवे परियोजना।
उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री गंगटोक में कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके और बागडोगरा से वर्चुअली संबोधित किया।
अन्य राज्यों का दौरा
-
प्रधानमंत्री आज ही पश्चिम बंगाल जाएंगे और अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
-
बिहार के पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का आज शाम उद्घाटन करेंगे।
-
करकट, बिहार में कल प्रधानमंत्री ₹48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे।
-
इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में ₹20,900 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन न केवल सिक्किम बल्कि पूरे भारत के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह संदेश बीपीएससी के छात्रों के लिए राज्य, केंद्र और पूर्वोत्तर के संबंध को समझने में महत्वपूर्ण संदर्भ बन सकता है।
OUR APP – DOWNLOAD NOW