स्विट्जरलैंड स्थित संस्था यूरोपियन सोसाइटी फॉर क्वालिटी रिसर्च ने नालंदा विश्वविद्यालय को क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्विट्•ारलैंड की संस्था यूरोपियन सोसायटी फार क्वालिटी रिसर्च ने नालंदा विश्वविद्यालय को क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया है।
विदेश मंत्रालय से संबद्ध भारत के इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की ओर से दुबई स्थित भारतीय दूतावास के कौंसल, रामकुमार थंगराज ने बीते 11 दिसंबर को दुबई में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। नालंदा विश्वविद्यालय को यह सम्मान इसके बहुआयामी व अनुसंधान उन्मुख शिक्षण पद्धति के लिए दिया गया है।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में यूरोप, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया समेत अनेक देशों के प्रतिष्ठानों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान ने नालंदा विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता एवं शिक्षा व्यवस्था के महत्व को एक बार फिर स्थापित किया है। इस पुरस्कार से नालंदा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप और ज्ञान-मार्ग के माध्यम से दुनिया के साथ विश्वविद्यालय के अकादमिक संबंध की संभावनाओं को विकसित करने में सहायता मिलेगी। यूरोपियन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च पिछले कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के संस्थानों को उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता और नवाचारों के आधार पर सम्मानित करने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram