Sample Registration System (SRS) Report 2021

SRS

सतत विकास लक्ष्य 2030 की प्राप्ति की दिशा में भारत ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट के रूप में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। भारत के महापंजीयक (RGI) द्वारा जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) रिपोर्ट 2021 के अनुसार, देश की मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 130 से घटकर 93 हो गई है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS)  रिपोर्ट के अनुसार, शिशु मृत्यु दर (IMR) 2014 में प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 39 से घटकर 2021 में 27 हो गई है। इसी तरह, नवजात मृत्यु दर (NMR) 2014 में 26 से घटकर 2021 में 19 प्रति 1,000 जीवित जन्म हो गई है। पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (U5MR) में भी सुधार देखा गया है, जो 2014 में 45 थी और 2021 में घटकर 31 प्रति 1,000 जीवित जन्म रह गई है।

 

इसके अतिरिक्त, जन्म के समय लिंग अनुपात में भी सकारात्मक सुधार हुआ है, जो 2014 में 899 था, अब बढ़कर 2021 में 913 हो गया है। कुल प्रजनन दर (TFR) में भी गिरावट आई है और यह 2014 में 2.3 से घटकर 2021 में 2.0 पर स्थिर हो गई है। यह सभी आंकड़े देश की जनसंख्या स्वास्थ्य स्थिति में हो रहे सुधार को दर्शाते हैं और सतत विकास लक्ष्यों की ओर भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।

OUR APP  DOWNLOAD NOW 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *