बिहार में समाज सुधार अभियान की शुरुआत

22 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा मोतिहारी के गांधी मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार में समाज सुधार अभियान की शुरुआत की गई।

प्रमुख तथ्य :
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज सुधार भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य में शराबबंदी लागू की गई है।
शराबबंदी अभियान के तहत 21 जनवरी, 2017 को मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया था, जिसमें 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।
विदित हो कि 5 अप्रैल, 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई है। इसके पूर्व 1 अप्रैल, 2016 को केवल ग्रामीण इलाकों में ही देशी और विदेशी शराब पर रोक लगाई गई थी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से लोगों को बाहर निकलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री जीविकापार्जन योजना के तहत 4.5 करोड़ रुपए की राशि जीविका दीदियों को प्रदान की गई। साथ ही 7252 स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा प्रदत्त 95 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया।

कैबिनेट सचिवालय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत 12 जिला मुख्यालयों पर कुल 12 जनसभाएं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram