राष्ट्रीय कला उत्सव में बिहार के पांच प्रतिभा बने विजेता

राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बिहार ने कुल 5 पदक जीते । राज्य के पांच प्रतिभाशाली बच्चे प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। स्थानीय खिलौने एवं खेल में बालक वर्ग में राम रतन उच्च विद्यालय सचाये अरवल के छोटू पासवान पहले स्थान पर रहे।
वहीं स्थानीय खिलौने एवं खेल के बालिका वर्ग में श्रीराम हरि उच्च विद्यालय पभेरा मसौढ़ी पटना की छात्रा प्रभा कुमारी पहले स्थान पर रही। देशभर में इस कैटेगरी में बिहार के ही दोनों विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिला है। इसके अलावा गोपाल कुमार लोक संगीत में देशभर में दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, शास्त्रीय संगीत में ऋषभ प्रकाश तीसरे स्थान पर और दृश्यकला में अर्चीषा घोष तीसरे स्थान पर रही।
राष्ट्रीय कला उत्सव :
एनसीईआरटी द्वारा हर साल कला उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह स्कूल स्तर से लेकर प्रखंड, जिला और राज्यस्तर पर होता है। राज्यस्तर पर 18 बच्चों का चयन किया जाता है। ये 18 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। यह नौ विधाओं में होती है। हर विधा में एक छात्र और एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन एक से 11 जनवरी तक ऑनलाइन किया गया था।
एस वर्ष राष्ट्रीय कला उत्सव में देशभर से 591 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इनमें 54 बच्चे अलग-अलग विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

स्थानीय खिलौने एवं खेल प्रतियोगिता :
प्रथम विजेता (बालिका वर्ग)-प्रभा कुमारी, श्रीराम हरी उच्च विद्यालय पभेरा मसौढ़ी, पटना
प्रथम विजेता (बालक वर्ग)-छोटू पासवान, राम रतन उच्च विद्यालय सचाये, अरवल
संगीत (गायन) पारंपरिक लोक संगीत प्रतियोगिता
3. द्वितीय स्थान-गोपाल कुमार, उच्च विद्यालय प्लस टू बरबीघा शेखपुरा
4. तीसरा स्थान -ऋषभ प्रकाश, जिला उच्च विद्यालय, सारण
दृश्यकला(द्विआयामी) प्रतियोगिता
5. तीसरा स्थान-अर्चीषा घोष, सेंट कैरेंस हाईस्कूल, पटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram