प्रसिद्ध संगीतकार विजय पाटिल ( Vijay Patil ) का नागपुर में निधन

हिंदी फिल्मों की जानी-मानी संगीतकार जोड़ी राम-लक्ष्मण के लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का नागपुर में निधन हो गया है। वे उनासी वर्ष के थे। बतौर संगीतकार उनकी ( Vijay Patil ) पहली फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की थी। इस जोड़ी के संगीतकार राम उर्फ सुरेंद्र हेन्ड्रे का निधन 1976 में ही हो गया था।
इसके बावजूद लक्ष्मण ने राम-लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत देना जारी रखा। हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों के लिए लक्ष्मण ने लगभग 75 फिल्मों में संगीत दिया। उन्हें दादा कोंडके की मराठी फिल्मों से अपार लोकप्रियता मिली।

1979 में प्रदर्शित हिंदी फिल्म मैने प्यार किया से वे सफलता की बुलंदियों पर पहुंच गए थे। उन्होंने हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ हैं में भी संगीत दिया था। स्वर कोकिला लता मंगेशकर सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने लक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

GET DAILY BIHAR CURRENT AFFAIRS : JOIN TELEGRAM

FOR TEST SERIES AND PDF : DOWNLOAD OUR APP

CURRENT AFFAIRS REVISON E- BOOKS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram