
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 78वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली, जिनेवा में भारत को ट्रेकोमा (Trachoma ) को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने के लिए प्रमाणपत्र (Certificate of Elimination) प्रदान किया है। यह सम्मान भारत की रोग उन्मूलन, रोकथाम स्वास्थ्य सेवाओं और सभी के लिए स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
- 8 अक्टूबर 2024 को WHO ने आधिकारिक रूप से घोषित किया था कि भारत ने ट्रेकोमा को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है।
- भारत अब दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का तीसरा देश बन गया है जिसने इस स्वास्थ्य उपलब्धि को प्राप्त किया है।
ट्रेकोमा (Trachoma ) क्या है?
ट्रेकोमा (Trachoma) एक संक्रामक नेत्र रोग है, जो बार-बार संक्रमण के कारण अंधत्व (Blindness) का कारण बन सकता है। यह मुख्यतः गरीबी, गंदगी, और अस्वच्छता से जुड़ा होता है।
ट्रेकोमा (Trachoma ) उन्मूलन में भारत के प्रयास:
भारत सरकार ने नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट (NPCBVI) के अंतर्गत कई कदम उठाए हैं, जिनमें शामिल हैं:
✔️ 2019 से एक सतत निगरानी प्रणाली (Surveillance System) की स्थापना – जिसके माध्यम से देश के सभी जिलों से ट्रेकोमा के मामलों की रिपोर्ट WHO द्वारा साझा प्रारूप में एकत्र की जाती है।
✔️ 2021 से 2024 के बीच देश के 200 स्थानिक (endemic) जिलों में “नेशनल ट्रेकोमेटस ट्राइशियासिस सर्वे” किया गया। यह WHO द्वारा निर्धारित एक अनिवार्य शर्त थी।
भारत की यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भारत की स्वास्थ्य नीतियों की सफलता को भी दर्शाता है। यह खबर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अति महत्वपूर्ण है, विशेषतः करंट अफेयर्स, स्वास्थ्य योजनाएं, और अंतर्राष्ट्रीय मान्यताएँ जैसे विषयों के लिए।
OUR APP – DOWNLOAD NOW