समस्तीपुर प्रखंड के रामपुर का कनन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलंपियाड में प्रथम स्थान लाकर दुनिया में परचम लहराया है। महज आठ साल की उम्र में उसने विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर अपना, अपने परिवार व बिहार का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा 6 दिसंबर 2020 को आँनलाइन आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 2 फरवरी को आया है।
पारिवारिक माहौल में अपनी लगन से उसने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 फीसदी अंक हासिल की है। उसे सफलता के लिए स्वर्ण पदक, एक हजार नकद व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। एसओएफ कार्यालय ने ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।