भूविविधता(Geodiversity) पर काम कर रहे मिथलांचल के डॉक्टर कृष्णानंद विश्वभर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय बने। साथ ही ऑक्स्फोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ कर शोध कर रहे बिहारी साइंटिस्ट ने विदेश तक भारत के साथ साथ बिहार का परचम लहराया है। डॉ. कृष्णानंद ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा फ़ोर्ड जियोहेरीटेज वर्चुअल कॉन्फ्रेंस 2020″ में ट्रांस हिमालय जो की हिमालय की सबसे प्राचीन श्रेणी है उसपर रिसर्च करने वाले पहले भारतीय बने है। साथ ही दुनिया भर से आये 500 लोगो में एकमात्र भरतीय होकर पूरे विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।