ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के महिला सिंगल्स के फाइनल में ऐश्ली बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया था। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए बार्टी ने यह ग्रैंड स्‍लैम खिताब 44 वर्ष बाद जीता है। उनसे पहले 1978 में यह खिताब क्रिस्‍टीन ओ नील ने जीता था।

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा। इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनल में ऐश्ली बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram