करेंट अफेयर्स क्विज – अक्टूबर 2023

करेंट अफेयर्स क्विज – अक्टूबर 2023

#1. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स नेहाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस देश को अपनी ‘ग्रे लिस्ट’ से हटाया है -

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने हाल ही में केमैन आइलैंड्स, पनामा, जॉर्डन और अल्बानिया सहित कई देशों को अपनी ‘ग्रे लिस्ट’ से हटा दिया, जबकि बुल्गारिया को लिस्ट में शामिल किया।

#2. हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है -

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है।

#3. किस देश ने हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना 30वां उड़ान मिशन शेनझोउ 17 लॉन्च किया है?

चीन की Chinese Manned Space Agency (सीएमएसए) ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना 30वां उड़ान मिशन शेनझोउ 17 (जिसे Divine Vessel भी कहा जाता है) लॉन्च किया है।

#4. हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस देश ने रॉबर्ट फिको को प्रधान मंत्री नियुक्त किया है -

स्लोवाकिया की राष्ट्रपति ज़ुज़ाना कापुतोवा ने औपचारिक रूप से रॉबर्ट फ़िको को स्लोवाकिया का प्रधान मंत्री (पीएम) नियुक्त किया।

#5. जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ प्रोफेसर सलीमुल हक का निधन हो गया है, वह किस देश के निवासी थे -

प्रसिद्ध जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ प्रोफेसर सलीमुल हक (Saleemul Huq) का ढाका, बांग्लादेश में निधन हो गया है। वह इंटरनेशनल सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज एंड डेवलपमेंट के निदेशक थे। वह बांग्लादेश के निवासी थे। सलीमुल हक इंडिपेंडेंट यूनिवर्सिटी बांग्लादेश (आईयूबी) में प्रोफेसर थे। वह यूनाइटेड किंगडम के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट (आईआईईडी) के सहयोगी थे।

#6. ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट 2023 की मेजबानी कौन-सा शहर करेगा -

ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट (Beautyworld Middle East) 2023 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2023 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जायेगा। यह एक प्रमुख इंटरनेशनल ट्रेड शो है। इस इवेंट में 57 देशों के 1,750 प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है।

#7. भारतीय अर्थशास्त्र और संबद्ध विज्ञान संघ के चौथे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया -

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय अर्थशास्त्र और संबद्ध विज्ञान संघ (Indian Economics & Allied Sciences Association) के चौथे वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में किया। भारतीय अर्थशास्त्र और संबद्ध विज्ञान संघ (आईईएएसए) के अध्यक्ष प्रोफेसर सुधाकर पांडा और आईईएएसए के सचिव डॉ. आलोक कुमार ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

#8. 16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया

तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है। ‘समन्वित और कुशल नगरीय परिवहन व्‍यवस्‍था’ सम्मेलन का विषय है। इसका उद्घाटन 27 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया था।

#9. काजिंद 2023 भारत और किस देश के मध्य एक सेना और वायुसेनाओं का युद्धाभ्यास है -

भारत और कजाख्‍स्‍तान की सेना और वायु सेनाओं के बीच युद्धाभ्‍यास-काजिंद 2023 कजाख्‍स्‍तान के ओटार में शुरू हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय सेना और वायु सेना के 120 सदस्‍यों का दल कजाख्‍स्‍तान के लिए रवाना हुआ। ये युद्धाभ्‍यास अगले महीने 11 नवंबर तक चलेगा। भारतीय सेना के दस्‍ते में डोगरा रेजीमेंट की बटालियन के 90 जवान शामिल हैं, जबकि कजाख्‍स्‍तान के दस्‍ते में कजाख् ग्राउंड फोर्स के दक्षिणी क्षेत्रीय कमान के जवान शामिल होंगे।

#10. किस कंपनी ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मातृत्व बीमा योजना की शुरूआत की है -

ज़ोमैटो ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मातृत्व बीमा की शुरुआत की है, जो गर्भावस्था से संबंधित खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस मातृत्व बीमा कवरेज को प्रदान करने के लिए ज़ोमैटो ने प्रौद्योगिकी-संचालित बीमा कंपनी ACKO के साथ साझेदारी की है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram