करेंट अफेयर्स क्विज – अगस्त 2023

करेंट अफेयर्स क्विज – अगस्त 2023

#1. हाल ही में (अगस्त 2023 में) किस देश ने सरकारी स्कूलों में महिलाओं के पूर्ण लंबाई के वस्त्र ‘अबाया’ पहनने पर प्रतिबंध लगाया है -

सरकारी स्कूलों में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले पूर्ण लंबाई के वस्त्र ‘अबाया’ पहनने पर बच्चों के प्रतिबंध लगाने के फ्रांसीसी सरकार के फैसले को समर्थन और आलोचना दोनों मिली है। यह प्रतिबंध फ्रांस की सख्त धर्मनिरपेक्षता नीति, “लाइसाइट” का हिस्सा है, जो देश में एक संवेदनशील और राजनीतिक रूप से तनावपूर्ण विषय रहा है।

#2. ‘लेट्स मूव फॉरवर्ड’ नामक कॉमिक बुुक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और किस संस्‍थान के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है -

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने लेट्स मूव फॉरवर्ड नामक एक अनूठी कॉमिक बुक का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 29 अगस्त, 2023 को कौशल भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह कॉमिक बुक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और यूनेस्को नई दिल्ली के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।

#3. हाल ही में (अगस्त 2023 में) किस कंपनी द्वारा डेवलप की गई श‍त-प्रतिशत एथनोल संचालित विश्‍व की पहली कार Innova Hycross का शुभारंभ किया गया -

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्व के पहले BS-VI (स्टेज-II) इलेक्ट्रिक फ्लेक्स-फ्यूल वाहन का शुभारंभ किया है। नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजिक एक कार्यक्रम के दौरान दुनिया की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार के प्रोटोटाइप के तौर पर नई Toyota Innova Hycross को लॉन्च किया है। इस कार को पूरी तरह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा भारत में ही डेवलप किया गया है।

#4. किस राज्य सरकार ने हाल ही में (अगस्त 2023 में) सबसे स्वच्छ जिले को पुरस्कृत करने के लिए MODI (मोस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव) लॉन्च किया है -

असम के मुख्यमंत्री (सीएम) हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम कैबिनेट ने अपनी 100वीं बैठक में सबसे स्वच्छ जिले को पुरस्कृत करने के लिए MODI (मोस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव) लॉन्च किया।

#5. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के साथ किस कंपनी ने हाल ही में (अगस्त 2023 में) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रू -7 अंतरिक्ष यात्री मिशन लॉन्च किया है -

स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन (स्पेसएक्स) और नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रू -7 अंतरिक्ष यात्री मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

#6. राष्ट्रीय हरित अधिकरण का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को न्यायमूर्ति एके गोयल की जगह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

#7. वर्ष 2024 में जी20 की मेजबानी कौन सा देश करने जा रहा है।

भारत ने 2024 में जी20 की मेजबानी के लिए ब्राजील को बी20 की अध्यक्षता सौंपी है। राजधानी दिल्ली में बी20 शिखर सम्मेलन, 2023 के समापन सत्र में अगले साल की अध्यक्षता ब्राजील को दी गई।

#8. भारत, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के साथ मिलकर कहा पर जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना बना रहा है -

भारत अब एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए तैयार है। इससे पहले, भारत को वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला WHO केंद्र मिला था। डब्ल्यूएचओ सेंटर फॉर ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना गुजरात के जामनगर में की गई थी।

#9. हाल ही में (अगस्त 2023 में) विश्व संचालन संस्था फीफा ने किस देश के फुटबॉल महासंघ (एफएफएसएल) पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है -

विश्व संचालन संस्था फीफा ने श्रीलंका फुटबॉल महासंघ (एफएफएसएल) पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। महासंघ के मामलों में सरकारी हस्तक्षेप के कारण जनवरी 2023 में प्रतिबंध लगाया गया था।

#10. केंद्र सरकार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए किस नाम से मोबाइल ऍप लांच किया है -

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram