करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2024

करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2024

#1. किंग चार्ल्‍स-तृतीय द्वारा मानद नाइटहुड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नागरिक कौन बन गए हैं -

भारती इंटरप्राइजेज के संस्‍थापक और अध्‍यक्ष सुनील भारती मित्‍तल ब्रिटेन के किंग चार्ल्‍स-तृतीय द्वारा नाइटहुड की उपाधि प्राप्‍त करने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं। यह उपाधि उन्‍हें भारत और ब्रिटेन के बीच व्‍यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान के लिए दी गई है। यह पुरस्‍कार श्री मित्‍तल को नाइट कमांडर की उपाधि प्रदान करता है जो ब्रिटिश साम्राज्‍य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार है।

#2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का विषय क्या है-

सीवी रमन का जन्म तमिलनाडु में 7 नवंबर 1888 में हुआ था। इनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा फोटॉन के स्कैटरिंग की घटना की खोज के सम्मान में मनाया जाता है। हलांकि, बाद में उनके नाम पर इस सिद्धांत का नाम ‘रमन प्रभाव’ रखा गया। डॉ रमन ने इस थ्योरी की खोज 1928 में की थी, जिसके लिये उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष नेशनल साइंस डे के लिए “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक” थीम चुनी गयी है।

#3. चुनाव आयोग ने किसके साथ मिलकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया है -

सरकार आम चुनावों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश भर के उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्‍य राष्‍ट्र के व्यापक हित में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना और मताधिकार की उपयोगिता बताना है। यह अभियान 6 मार्च तक चलेगा।

#4. आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है -

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर और थाईलैंड सरकार की सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के थाई पारंपरिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग ने नई दिल्ली में आयुर्वेद और थाई पारंपरिक चिकित्सा में एक अकादमिक सहयोग की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

#5. इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला किस राज्य में रखी गई -

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी। यह भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो देश की उपग्रह प्रक्षेपण क्षमताओं में क्रांति लाने का वादा करता है।

#6. भारत का नया लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है -

न्यायमूर्ति अजय मणिकराव खानविलकर देश के नए लोकपाल होंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह सदस्‍यों के साथ उनकी नियुक्ति की है। न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्‍वामी, न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति रितुराज अवस्‍थी लोकपाल के न्‍यायिक सदस्‍य होंगे। लोकपाल के अन्‍य न्‍यायिक सदस्‍य सुशील चंद्र, पंकज कुमार और अजय तिर्की हैं।

#7. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है -

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन 26 से 29 फरवरी तक स्पेन के बार्सिलोना में किया जा रहा है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 की मेजबानी GSMA द्वारा की जा रही है। जीएसएमए दुनिया भर के मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक वैश्विक संघ है।

#8. गगनयान मिशन के लिए कितने अंतरिक्ष यात्रियों को नामांकित किया गया है -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और अंतरिक्ष क्षेत्र की लगभग 18 सौ करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की पीएसएलवी एकीकृत सुविधा, महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई ‘सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा’ और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ शामिल है। श्री मोदी ने गगनयान मिशन की तैयारियों की भी समीक्षा की और इस मिशन के लिए चुने गए 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की। ये अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं।

#9. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया क्षेत्रीय कार्यालय कहाँ स्थापित किया जाएगा -

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने घोषणा की कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का एक क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में खोला जाएगा। उन्होंने यह घोषणा चंडीगढ़ में ‘चित्रा भारती फिल्म फेस्टिवल’ के समापन समारोह के मौके पर की. सीबीएफसी भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक वैधानिक फिल्म-प्रमाणन निकाय है।

#10. दुनिया की पहली वैदिक घड़ी भारत के किस राज्य में स्थापित की गई है -

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थापित की गई है, जिसका अनावरण 1 मार्च को किया जाएगा। यह घड़ी भारतीय पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार समय प्रदर्शित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को शहर के जंतर-मंतर पर 85 फीट ऊंचे टावर पर स्थापित इस घड़ी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram