खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित होंगे खेल सुविधा परिसर

खेल मंत्रालय खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ( KISCE ) की स्थापना के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरे देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में इस तरह के एक केंद्र की पहचान की जाएगी।

पहले चरण में, मंत्रालय ने आठ राज्यों कर्नाटक, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में राज्य के स्वामित्व वाली खेल सुविधा परिसरो की पहचान की है, जिन्हें खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड किया जाएगा।ये केंद्र ओलंपिक में उत्कृष्टता के लिए भारत को मजबूत करने के लिए स्थापित किए जा रहे हैं।  प्रयास यह है कि प्रत्येक राज्य में उपलब्ध श्रेष्ठ खेल सुविधाओं को विश्व स्तर की अकादमियों में शामिल किया जाए। इन 8 खेल सुविधाओं की पहचान एक सरकारी समिति द्वारा गहन विश्लेषण के बाद की गई है।  

उद्देश्य – यह कदम देश भर से प्रतिभाओं की  खोज  करेगा और एथलीटों के प्रशिक्षण में फायदेमंद साबित होगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इन केंद्र को चलाएंगे और इसे विश्व स्तरीय खेल सुविधा में बदलने की क्षमता बनाएंगे। वे इनके  प्रबंधन के सभी पहलुओं सहित, बोर्डिंग, लॉजिंग और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे, जबकि विशेषज्ञ कोच, सहायक कर्मचारी, उपकरण, बुनियादी ढाँचे के लिए धन को खेलो इंडिया योजना के माध्यम से बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram