वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स (GET इंडेक्स) जारी किया। भारत ने ऊर्जा सुरक्षा, विकास और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे प्रमुख मापदंडों में सुधार करते हुए 74वां स्थान हासिल किया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने अपनी रिपोर्ट “WEF फोस्टरिंग इफेक्टिव एनर्जी ट्रांजिशन 2020 रिपोर्ट” में GET इंडेक्स के आधार पर 115 देशों को स्थान दिया है।
इस सूचकांक को देशों की ऊर्जा प्रणालियों के मौजूदा प्रदर्शन, पर्यावरणीय स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और टिकाऊ, सुरक्षित, सस्ती और समावेशी ऊर्जा प्रणालियों में परिवर्तन के लिए तत्परता जैसे संकेतकों के आधार पर तैयार किया गया है। स्वीडन ने लगातार तीसरे वर्ष रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद स्विट्जरलैंड और फिनलैंड का स्थान है।
इस रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपने ऊर्जा कार्यक्रम का विस्तार करके महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इसके अलावा, भारत उन गिने-चुने देशों में से एक है जिसने रिपोर्ट के अनुसार 2015 से लगातार प्रगति की है।