दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में पटना 32 वें और मुजफ्फरपुर 28 वें स्थान पर

हमारे 22 शहर दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में से हैं। यह रिपोर्ट स्विट्जरलैंड स्थित IQAir की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट -2020 द्वारा प्रकाशित किये गए हैं।

जारी की गई रिपोर्ट 106 देशों के PM2.5 डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 की तुलना में 2020 में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में 15% सुधार हुआ है। इस सुधार के बावजूद, दिल्ली दुनिया का 10 वां सबसे प्रदूषित शहर है और राजधानियों में सबसे प्रदूषित है। हालांकि, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर चीन का जिनजियांग है। उसके बाद नौ शहर भारत के हैं। दूसरा सबसे प्रदूषित गाजियाबाद है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गया में वार्षिक पीएम 2.5 औसत प्रदूषण 46.3 माइक्रोग्राम है। हालांकि गया में वायु की गुणवत्ता 2019 की तुलना में कुछ बेहतर हुई है। 2019 में गया दुनिया का 65वां सबसे प्रदूषित शहर था। मुजफ्फरपुर 28वें, पटना 32वें और हाजीपुर 68वें स्थान पर है।

विश्व के टॉप 20 गंदे शहर :

जिनजियांग – चीन

गाज़ियाबाद – भारत

बुलंदशहर – भारत

बिसराख जलालपुर – भारत

भिवारी – भारत

नॉएडा – भारत

ग्रेटर नॉएडा – भारत

कानपुर – भारत

लखनऊ – भारत

दिल्ली – भारत

फरीदाबाद – दिल्ली

मेरठ – भारत

जींद – भारत

हिसार – भारत

काश्गार – चाइना

मानिकगंज – बांग्लादेश

आगरा – भारत

लाहौर – पाकिस्तान

बहावलपुर – पाकिस्तान

मुजफ्फरनगर – भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram