देश भर मे मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस ( National Doctors Day )

भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है, जो चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जन्म और पुण्यतिथि है।

महत्ता – यह दिवस डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने और समाज में डॉक्टरों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।

डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था। उन्हें वर्ष 1961 में भारत रत्न, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।उनकी याद में भारत सरकार ने बी.सी. राय राष्ट्रीय पुरस्कार भी स्थापित किया गया है। उन्होंने वर्ष 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दुनिया भर में डॉक्टर , नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मी कोरोनवायरस के प्रकोप के बाद से, बेजोड़ करुणा के साथ उग्र युद्ध लड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram