पटना के बाद रानीगंज वृक्ष वाटिका में बिहार का दूसरा चिड़ियाघर

पटना के बाद रानीगंज वृक्ष वाटिका में बिहार का दूसरा चिड़ियाघर

बहुत जल्द आप बिहार का दूसरा चिड़ियाघर देखेंगे, वास्तव में बिहार का दूसरा चिड़ियाघर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आज बिहार के पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह ने खुद इसके बारे में जानकारी दी है। बिहार में रानीगंज वृक्ष वाटिका , जो बिहार के अररिया जिले में स्थित है। बिहार का दूसरा चिड़ियाघर यहां बनाया जाएगा। आपको बता दें कि चिड़ियाघर लगभग 289 एकड़ में फैला होगा। इस चिड़ियाघर की सबसे खास बात यह होगी कि यहां विदेशों से जानवरों को लाया जाएगा। मंत्री नीरज कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी.

वर्तमान में यहाँ हिरण की आठ प्रजातियां हैं, वही अजगर की 32 प्रजातिया यहाँ पाया जाता है। यह पूर्णिया से फारबिसगंज सड़क मार्ग पर स्थित है। आपको यह भी बता दें कि 289 एकड़ में फैले इस क्षेत्र को एक प्राकृतिक वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram