पटना के 6 नगर निकायों का गठन, कुल 148 वार्ड बनाए गए

ख़बरों में क्यों :

राजधानी पटना में छह नगर निकाय गठित किए गए हैं, जिनमें आने वाले वार्ड को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन निकायों में कुल 148 वार्ड तैयार किए हैं।

प्रमुख बिंदु :

  • मसौढ़ी में 34 वार्ड बनाए गए हैं जो नव निर्मित वार्डों में सबसे ज्यादा है।
  • नव गठित नगर निकायों में मनेर नगर परिषद ऐसा था जहां वार्ड गठन को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। अब यहां के लिए भी 25 वार्ड गठन को मंजूरी मिल गई है।
  • पटना में चार ऐसे नगर परिषद और नगर पंचायत हैं, जिसका निर्माण फिर से किया गया है। इसमें बिहटा को नया नगर परिषद पालीगंज को नगर पंचायत, संपतचक को नगर परिषद और पुनपुन को नगर पंचायत बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram